पुष्प वर्षा कर संध्या फेरियों का स्वागत किया, श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिया सहयोग
Smachar aaj tak, जालंधर, 17 जनवरी ( ) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र अयोध्या द्वारा जो धन संग्रहण का कार्य जालंधर शहर में शुरू किया गया है, उसका नगर निवासियों में उत्साह देखते ही बनता है। बड़ी संख्या में लोग श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। आज जालंधर शहर के क्षेत्र ग्रोवर कॉलोनी और मॉडल हाउस में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से संध्या फेरियों का आयोजन किया गया। जिन जिन क्षेत्रों से यह संध्या फेरियां गुजरी क्षेत्र निवासियों ने बड़े उत्साह से पुष्प वर्षा कर इन संध्या फेरियों का स्वागत किया और अपनी इच्छा अनुसार मंदिर निर्माण के कार्य में योगदान दिया। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू हुई संध्या फेरी में नगर संघचालक योगेश मुंजाल, हेमंत शर्मा, अवतारी राम, भूपेंद्र नारंग, विश्व महेंद्रु ,देशबंधु शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। ग्रोवर कॉलोनी से शुरू

हुई संध्या फेरी का शुभारंभ श्री राजीव लूथरा द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर किया गया तथा मॉडल हाउस में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली संध्या फेरी का शुभारंभ मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश शर्मा, सह संयोजक श्री रामपाल शर्मा, श्री महेंद्र भगत, श्री सोमेश जी ,पार्षद ओंकार टिक्का, पंजाब खादी बोर्ड के मेजर सिंह, पार्षद वीरेश मिंटू, संजीव धवन, राजीव जोशी ,नरेंद्र भोला, सरबजीत सिंह द्वारा किया गया