जालंधर में बीजेपी के 7 मंडलों के अध्यक्षों के चुनाव हुए पूर्ण
*भारतीय जनता पार्टी शहरी द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए मंडलो के अध्यक्ष*
*समर्पित कार्यकर्तओं को उनकी मेहनत और लगन का मिला फल:सरदार दयाल सिंह सोढ़ी*
जालन्धर:भारतीय जनता पार्टी जिला जालन्धर में पड़ते मंडलों के अध्यक्षों का चुनाव चुनावी प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से करवाया गया।चुनाव सर्वसम्मति से जिला जालन्धर संगठन चुनाव अधिकारी सरदार दयाल सिंह सोढ़ी एवं सुभाष सूद जी की अध्यक्षता में हुआ।इस दौरान भजापा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष सनी शर्मा,जिला अध्य्क्ष रमन पब्बी,मुनीष विज विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुभाष सूद ने बताया कि आज भाजपा जालंधर शहरी के अधीन आते 7 मंडलों के अध्यक्षों की चुनावी प्रक्रिया सर्व समिति से पूरी कर मंडल के अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें केंद्रीय विधानसभा मंडल नंबर 5 के अध्यक्ष डॉक्टर वनीत शर्मा को चुना गया वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ते मंडल नंबर 8 का अध्यक्ष अमित लुधरा ,मंडल नंबर 9 का अध्यक्ष सौरभ सेठ ,मंडल नंबर 10 का अध्यक्ष दविंद्र भारद्वाज एवं मंडल नंबर 11 का अध्यक्ष रितेश निहंग को बूथ अध्यक्षों की सहमति से बनाया गया।इसके इलावा कैंट विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते मंडल नंबर 12 का अध्यक्ष अमरजीत सिंह गोल्डी को बूथों के अध्यक्षों एवं सक्रिय सदस्यों की सर्व समिति से चुनाव अधिकारी प्रदेश भाजपा महामंत्री सरदार दयाल सिंह सोढ़ी एवं जिला चुनाव अधिकारी सुभाष सूद की अध्यक्षता में चुनकर बनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी ने बताया कि नार्थ विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 1 एवं 2 व मंडल 3 नंबर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 4 व कैंट विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 13 में सर्वसम्मति ना बन पाने के कारण इन मंडलों के चुनावों की प्रक्रिया को आगे के लिए बढ़ा दिया गया है जिला अध्य्क्ष रमन पब्बी ने बताया सभी मंडल अध्य्क्ष पिछले कई वर्षों सेे ही पार्टी में ईमानदारी, मेहनती एवं सशक्त कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में अपनी पहचान रखते हैं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं चुनाव अधिकारी दयाल सिंह सोढ़ी ने सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने व सर्वसम्मति से भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनने पर बधाई दी उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए सभी लोग इसी प्रकार मिल-जुल कर कार्य करें और भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाएं।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की दिन रात मेहनत की वजह से चुनाव जीता जाता है।उन्होंने कहा सभी मंडल अध्य्क्षो की कार्यशैली पर भरोसा करते है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह संगठन को और भी सक्षम और सशक्त बनाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा के भाजपा के जिला महामंत्री राजीव ढींगरा,राजू मांगू,विनीत धीर,राजीव लुधरा,अशोक चड्डा,अमित सिंह संघा,किरपाल सिंह बूटी,वारिश मिंटू,सुभाष भगत,कीमती भगत,संजीव शर्मा,अमित भटिया, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा,चन्दन भनोट,तजिन्दर वालिया,विश्व महिन्दरू,अरुण मल्होत्रा,यजीत हुरिया,संजीव,सनी भगत,हरमेश लाल शर्मा,धर्मपाल,ब्रिज भूषण शर्मा,पंकज कालिया,रजिंदर गोसाईं,हरप्रीत बेदी,बोबिन शर्मा,अन्य मौजूद रहे।