भाजपा अध्यक्ष ने किया सांसद पद की गरिमा का अपमान, श्री श्वेत मलिक को व्हाट्सएप ग्रुप से निकालना निंदनीय घटना
भाजपा अध्यक्ष ने किया सांसद पद की गरिमा का अपमान, श्री श्वेत मलिक को व्हाट्सएप ग्रुप से निकालना निंदनीय घटना
समाचार आज तक, जालंधर 29 July 2020(अमिता शर्मा):
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर इन दिनों पूरे पंजाब में अपने कारनामों की वजह से मशहूर है यह जिला ही है जहां पर पद के बदले फंड और सीनियर के ऊपर जूनियर कार्यकर्ता का क्रम अभी रुकता दिख नहीं रहा था की अब जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा सीनियर भाजपा नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा समय में सांसद श्वेत मलिक को जालंधर भाजपा व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद शहर में यह चर्चा शुरू हो गई है की जो भाजपा अध्यक्ष अपनी ही पार्टी के सांसद का इतना मान सत्कार करता है वह भला एक कार्यकर्ता को क्या समझता होगा। भाजपा नेताओं ने दबी आवाज में अब तो यह भी बातें करनी शुरू कर दी हैं कि जिस तरह के पैसे के बदले पद और व्यापारिक साझेदारी की वजह से सीनियर के ऊपर जूनियर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के आरोप जिलाध्यक्ष पर लगते रहे हैं, इस घटना के बाद इन सभी आरोपों पर मोहर लग है क्योंकि किसी भी पार्टी के लिए सांसद सर्वश्रेष्ठ पद होता है और जो जिला अध्यक्ष सांसद को व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखा सकता है वह कुछ भी कर सकता है।